ताजासमाचार

शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी में फिर सलीम खान को मिला भरोसा — तीसरी बार निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, बघाना दारूल उलूम में हुआ चुनाव समारोह

न्यूज डेस्क 10 November, 2025 अन्य

नीमच | शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी (रजि. क्र. 07/34/01/18682/24) की एक अहम बैठक बघाना दारूल उलूम में आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की सरपरस्ती हाजी इदरीस पठान व हाजी नसरुल्ला पठान ने की। इस दौरान चुनाव अधिकारी जी.आर. पठान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी आरिफ शैख़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सदर सलीम खान ने पहले अपना इस्तीफा चुनाव अधिकारी को सौंपा, जिसके बाद नई प्रक्रिया शुरू की गई। जिला खजांची जाहिद कादरी ने सम्मेलन का हिसाब-किताब प्रस्तुत किया। अध्यक्ष पद के लिए के.जी.एन. ट्रेवल्स संचालक हयात खान, हाजी बाबु भाई, अलीमुद्दीन बाबर, मो. यूनुस भाई उर्फ मुन्ना, डॉ. वसीम खान और कयामुद्दीन शैख़ सहित पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, लेकिन सभी ने एकमत होकर सलीम खान को समर्थन दिया। इस समर्थन के बाद चुनाव अधिकारी जी.आर. पठान ने सलीम खान को तीसरी बार जिला कमेटी का सदर (अध्यक्ष) घोषित किया और उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया। नवनिर्वाचित सदर सलीम खान ने कहा, “समाज ने मुझ जैसे छोटे इंसान पर जो भरोसा किया है, मैं उसे कायम रखने का वादा करता हूं। यदि मैं अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा तो समाज को मुझे हटाने का पूरा अधिकार है।” कार्यक्रम में जावद ब्लॉक कमेटी के सदर बशीर पहलवान, डीकेन ब्लॉक कमेटी के सदर आज़ाद पठान, सेक्रेट्री जाहिद पठान (मनासा), अय्युब पठान सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों का साफा बांधकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी साबिर पेंटर ने निभाई, जबकि अंत में आभार व्यक्त बाबु भाई ठेकेदार ने किया। मौके पर लतीफ पठान, ज़ाकिर पठान, शौकत उस्ताद, सैय्यद हसन अली, सलीम गुडलक, जफर हुसैन, अल्ताफ खान, मोहसिन खान, अकील खान, जुल्फिकार अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूलमालाओं से लादकर बधाई दी।

Related Post