ताजासमाचार

69 वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन उज्जैन संभाग का जलवा, जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक

न्यूज डेस्क 10 November, 2025 अन्य

नीमच। 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में तीसरे दिन रविवार को उज्जैन संभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 नवंबर तक  निजी मैरिज गार्डन नीमच सिटी में किया जा रहा है।प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने दमदार फाइट दिखाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। उज्जैन संभाग की ओर से नीमच की काजल सालवी ने आज का पहला स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।19 वर्ष आयु वर्ग बालिकाओं के मुकाबलों में 36 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान काजल सालवी (उज्जैन संभाग) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अतिथि गुप्ता (जबलपुर) और तृतीय स्थान नेहा (ग्वालियर) एवं तनु शिलकर (जनजाति विकास) को मिला। 48 किलोग्राम वर्ग में अशिंका शर्मा (भोपाल) प्रथम, वशिंका नागडोल (उज्जैन) द्वितीय और असमिता (नर्मदापुरम) एवं सिमरन जाटव (ग्वालियर) तृतीय रहीं। 70 किलोग्राम वर्ग में जयश्री (इंदौर) प्रथम, कायशा (भोपाल) द्वितीय, रेबेका (उज्जैन) एवं खुशबु (नर्मदापुरम) तृतीय स्थान पर रहीं। 70 किलोग्राम से अधिक वर्ग में शैलि गुप्ता (इंदौर) ने स्वर्ण, जुलसी (भोपाल) ने रजत, जबकि मिनाक्षी (जनजाति विकास) एवं स्तुति (ग्वालियर) ने कांस्य पदक हासिल किया।बालक वर्ग में 60 किलोग्राम वर्ग में मयंक (ग्वालियर) प्रथम, नितिन (भोपाल) द्वितीय, शौर्य (जबलपुर) और आकाश (उज्जैन) तृतीय स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम वर्ग में मानस (नर्मदापुरम) प्रथम, हर्ष (जबलपुर) द्वितीय, आजाद (उज्जैन) और दिपेन्द्र (ग्वालियर) तृतीय रहे। 73 किलोग्राम वर्ग में गौरव (उज्जैन) ने स्वर्ण, सोहन (भोपाल) ने रजत, मोहम्मद अयर (इंदौर) और हरिओम (ग्वालियर) ने कांस्य पदक जीते। 81 किलोग्राम वर्ग में हरजीस सिंह (भोपाल) प्रथम, अल्तमस (इंदौर) द्वितीय, उमाकांत (जबलपुर) और आयुष (उज्जैन) तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में शिक्षा विभाग, क्रीड़ा विभाग और विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Post