न्यूज डेस्क
07 November, 2025
अन्य
नीमच। नीमच जिले के विशन्या उपस्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक मचा हुआ है। रेतम डैम के पास होने के कारण जहरीले सांप और बिच्छू आए दिन अस्पताल की बिल्डिंग में घुस जाते हैं। यहां पदस्थ CHO अंजली पुरोहित बताती हैं कि हर दूसरे दिन बिल्डिंग के अंदर सांप या बिच्छू मिलते हैं, जिससे स्टाफ और मरीजों में डर और दहशत बनी रहती है। शिकायतें पंचायत और जिला स्तर तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगाकर विरोध जताया और सवाल उठाया अगर किसी मरीज या स्टाफ को कुछ हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
अब बड़ा सवाल यही है कि — जहां इलाज मिलने की उम्मीद होती है, वहीं ज़िंदगी खतरे में क्यों है? क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतज़ार कर रहा है?
ग्रामीणों और स्वास्थ्य स्टाफ की साफ मांग है कि उपस्वास्थ्य केंद्र को रेतम डैम क्षेत्र से हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। कागज़ों में स्वास्थ्य व्यवस्था चमक रही है, पर ज़मीन पर सिस्टम की हकीकत डराती है । इलाज की जगह अब डर का डेरा बन चुका है विशन्या उपस्वास्थ्य केंद्र पर देखना होगा प्रशासन क्या एक्शन लेता है ।