ताजासमाचार

भाजपा दक्षिण मंडल की कार्यशाला, लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

न्यूज डेस्क 07 November, 2025 अन्य

नीमच। ग्राम पंचायत दलपतपुरा के रामझर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यशाला एवं पदयात्रा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला महामंत्री धनसिंह केथवास, उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दलपतपुरा में 15 लाख रुपये के कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन और 9 लाख रुपये के आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान और मतदाता जागरूकता पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर होने वाली 10 किमी की पदयात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन किशन अहिरवार ने किया और आभार सरपंच डामचंद पटेल ने व्यक्त किया।

Related Post