ताजासमाचार

पचमढ़ी मे कांग्रेस जिलाध्यक्षों कि 10 दिवसीय पाठशाला आज से, बूथ मेनेजमेंट पर होगा फोकस

न्यूज डेस्क 02 November, 2025 राजनीति


भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आज दो नवंबर से पचमढ़ी में प्रारंभ हो रहा है ,जो 11नवबर तक चलेगा । इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रशिक्षण शिविर मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ सहित अन्य विषय विशेषज्ञ भी प्रशिक्षण देंगे ।

आयोजित  शिविर मे राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी भी सभी से संवाद करेंगे । शिविर में संगठन सृजन के राष्ट्रीय प्रभारी शशिकांत सेथिल, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, पवन खेड़ा आदि वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश कांग्रेस  के वरिष्ठ नेताओं में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरूण यादव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितू पटवारी आदि नेता भी शामिल रहेंगे ।  शिविर में जिलाध्यक्षों को बुथ, केडर मेनेजमेंट, सोशल मीडिया, जनता से जुड़ें मुद्दे उठाने आदि पर प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

Related Post