डेस्क न्यूज़
31 October, 2025
अन्य
जावद। कृषि उपज मंडी समिति जावद द्वारा जारी सूचना के अनुसार मंडी में दिनांक 1 नवम्बर 2025 (शनिवार) को छोटी दीपावली के अवसर पर तथा 2 नवम्बर 2025 (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मंडी में सभी प्रकार की खरीदी-बिक्री (घोष-विक्रय) गतिविधियां बंद रहेंगी।
मंडी सचिव ने बताया कि यह निर्णय व्यापारियों के आवेदन एवं परंपरागत अवकाश के अनुसार लिया गया है। अतः किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे इन दो दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी न लाएं। किसान भाई अपनी फसलें इन तिथियों को छोड़कर अन्य कार्य दिवसों में मंडी लेकर आएं ।
इस प्रकार, आगामी शनिवार 1 नवम्बर एवं रविवार 2 नवम्बर 2025 को मंडी जावद पूर्णतः बंद रहेगी तथा सामान्य क्रय-विक्रय कार्य 3 नवम्बर (सोमवार) से पूर्ववत प्रारंभ होंगे।