ताजासमाचार

नीमच फुटकर किराना व्यापारी संघ का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न | संघ ने मनाया 30 वर्षों के सफर का उत्सव, पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान

डेस्क न्यूज़ 30 October, 2025 अन्य

नीमच। शहर के फुटकर किराना व्यापारी संघ का दीपावली मिलन समारोह गोदाम बालाजी मंदिर परिसर में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ ने अपने 30 वर्ष पूर्ण होने का गौरवशाली क्षण मनाया। कार्यक्रम के दौरान संघ के सभी पूर्व अध्यक्षों का सम्मान उनके सफल नेतृत्व, संगठन की मजबूती और कर्मठता के लिए किया गया।

सम्मानित पूर्व अध्यक्षों में दिनेश गुलाटी (राजू), अशोक मंगल, हीरानंद अर्जनानी और कमल मित्तल शामिल रहे। इन सभी ने उपस्थित व्यापारियों को उन्नत और सफल व्यापार की शुभकामनाएं दीं।

संघ के वर्तमान अध्यक्ष रितेश नांगलिया (बिल्लू), सचिव रितेश तलरेजा और कोषाध्यक्ष अनिल गोयल (जनरल) ने बताया कि संघ की एकता और संगठन की मजबूती के कारण ही आज यह 30 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर सका है। उन्होंने सभी व्यापारियों, वरिष्ठ सदस्यों और नई पीढ़ी का स्वागत करते हुए उन्नति और खुशहाली का दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में किराना व्यापारी शामिल हुए। सहभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Post