ताजासमाचार

निंबाहेड़ा में सूने मकान में चोरी:जेवरात और नगदी ले गए बदमाश, सुबह घर लौटने पर टूटे मिले ताले

डेस्क न्यूज़ 29 October, 2025 अन्य

निंबाहेड़ा | निंबाहेड़ा के अटल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सूने मकान से लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लोकेश लश्कर ने बताया कि उनका परिवार किसी काम से चित्तौड़गढ़ गया हुआ था। वे स्वयं मांगरोली स्थित जे.के. सीमेंट में नाइट शिफ्ट ड्यूटी पर थे, जिसके चलते मकान सूना था।

बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने पेटियों में रखे कीमती सामान में से दो सोने की चेन (लगभग दो तोला), एक सोने की अंगूठी (आधा तोला), एक चांदी का सिक्का, ₹20 के दो बंडल, ₹10 का एक बंडल, ₹50 का एक बंडल और भगवान की चांदी की तस्वीर चुरा ली। सुबह घर लौटने पर लोकेश लश्कर ने ताले टूटे देखे, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Post