ताजासमाचार

एसपी अंकित जायसवाल ने की 39 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समाधान, 50 से अधिक आवेदकों की समस्याएँ सुनीं

डेस्क न्यूज़ 28 October, 2025 अन्य

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा के निर्देश पर मंगलवार को जिले में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभाकक्ष में नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान एसपी जायसवाल ने सीएम हेल्पलाइन की कुल 39 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया — जिनमें लेवल-1 की 35, लेवल-2 की 2 और लेवल-3 की 2 शिकायतें शामिल थीं। इसके साथ ही लगभग 50 आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएँ प्रस्तुत कीं।
एसपी जायसवाल ने संबंधित थाना प्रभारियों और शाखा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित प्रकरणों पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने को कहा।
शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, डीएसपी महिला सुरक्षा निकिता सिंह, सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी जायसवाल ने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की वास्तविक समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।

Related Post