दुर्गाशंकर भट्ट
27 October, 2025
अन्य
नीमच। आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर को सांदीपनी स्कूल, नीमच केन्ट में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद एकेडमी, जीरन के 31 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट तालमेल और अनुशासन के साथ शानदार बैण्ड प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार के बैण्ड धुनों ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। चयनकर्ताओं ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा को सराहा।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्वामी विवेकानंद एकेडमी, जीरन के बैण्ड दल का चयन संभाग स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह दल आज 27 अक्टूबर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर, उज्जैन में होने वाली संभागीय स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करेगा।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है। विद्यालय के संचालक छगनलाल पाटीदार, सह-संचालक हरिश मुकाती, प्राचार्य राहुल जैन एवं शिक्षिका मृदुला व्यास ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।