ताजासमाचार

रोटरी क्लब का दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न | संगीत संध्या, मुख्य द्वार लोकार्पण व जन्मोत्सव ने बढ़ाई उत्सव की चमक

डेस्क न्यूज़ 27 October, 2025 अन्य

नीमच | रोटरी क्लब भवन में दिवाली मिलन समारोह बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर एवं संगीत संध्या का आनंद लेकर मिलन उत्सव को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब भवन के मुख्य द्वार का लोकार्पण क्लब अध्यक्ष रोटेरियन गिरधारीलाल गोयल की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती लीला देवी गोयल की स्मृति में किया गया। उक्त निर्माण कार्य गिरधारीलाल जी गोयल द्वारा करवाया गया था।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3040 के आगामी मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन संस्कार कोठारी थे। मुख्य द्वार का उद्घाटन संस्कार कोठारी द्वारा भवन निर्माण समिति के चेयरमैन सुरेश सोडानी, भवन प्रोजेक्ट चेयरमैन ब्रजेश कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, तथा विजय जोशी, दिनेश कुमार लड्ढा, सुरेश सिंहल, गुणवंत एरन, ओमप्रकाश भंसाली, मंजीत सिंह, डॉ. राजेन्द्र जायसवाल, सुरेश अजमेरा, सत्यनारायण जगेटिया एवं गोयल परिवार सहित रोटरी क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आगामी मण्डलाध्यक्ष संस्कार कोठारी ने अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी दी। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष गिरधारीलाल गोयल द्वारा दिया गया तथा मुख्य अतिथि का स्वागत क्लब सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं रोटरी जनक पॉल पी. हैरिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। रोटरी चतुर्विध मंत्र का वाचन अनिल चौरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात रोटरी सदस्य शरद जैन एवं रमेश मित्तल का जन्मोत्सव केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय जोशी ने किया तथा अंत में सुरेश सोडानी ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Post