ताजासमाचार

डोडाचूरा तस्करी का पीछा करते हुए नीमच नारकोटिक्स अधिकारी को ग्रामीणों ने घेरा, विंग  की गाड़ी से ग्रामीण को लगी टक्कर | तस्कर भाग निकला डोडाचूरा जप्त 

डेस्क न्यूज़ 26 October, 2025 अन्य

मंदसौर | नारकोटिक्स विंग नीमच के निरीक्षक तेजेन्द्रसिंह सेंगर शनिवार सुबह एक बार फिर सुर्खियों में आए। डोडाचूरा तस्करी के आरोपी का पीछा करते हुए उनका वाहन मंदसौर जिले के ग्राम उदपुरा में एक ग्रामीण को टक्कर मार गया। इसके बाद ग्रामीणों ने निरीक्षक को घेर लिया।
निरीक्षक ने खुद को पुलिस बताया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अंततः उन्होंने नईआबादी थाना प्रभारी कुलदीपसिंह राठौर से बात कराई, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
निरीक्षक सेंगर ने बताया कि आरोपी विशाल बांछड़ा (ग्राम डोडिया मीणा) इंदौर जाने वाली कार में 60 किलो अवैध डोडाचूरा ले जा रहा था। विंग की टीम ने कार और डोडाचूरा जब्त कर लिया, लेकिन विशाल मौके से भाग गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विष्णुलाल (40) पुत्र नंदलाल सुथार, ग्राम उदपुरा निवासी, को निरीक्षक के वाहन से टक्कर लगी थी। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और निरीक्षक को घेर लिया।
मंदसौर नईआबादी थाना प्रभारी कुलदीपसिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलने पर ग्रामीणों को समझाइश दी गई, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
डोडाचूरा तस्करी के मामले में आरोपी विशाल बांछड़ा को पकड़ने के प्रयास में यह घटना हुई। विंग टीम ने कार और डोडाचूरा जब्त किया। विशाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Related Post