डेस्क न्यूज़
23 October, 2025
अपराध
नीमच। नीमच जिले में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भारी चिंता का माहौल है। गुरुवार को चीताखेड़ा के माली मोहल्ले में स्थित कृषक कमलेश माली के मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई, जिसमें डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए। चोरों ने मकान के बाहर लगे ताले को तोड़कर गोदरेज अलमारी और अन्य स्थानों से आभूषण लेकर फरार हो गए।
मकान मालिक खेत पर कार्यरत थे और घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
नीमच में चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और स्थानीय लोग प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा प्रबंधों में सुधार की तत्काल जरूरत है, क्योंकि चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।