डेस्क न्यूज़
16 October, 2025
अन्य
नीमच | वर्षों से जर्जर हो रहे नीमच-सिंगोली रोड पर गड्डों से जुझते-बचते, गिरते-पडते लोगों के लिये राहत भरी खबर है कि इस रोड को चौडा कर इसका निर्माण किया जाएगा। ये खबर उस राह से गुजरने वाले राहगीरों, गाडी, बस, ट्रक व चार पहिया वाहन वालों के लिये खुशखबरी है।
उक्त आशय का बयान जारी करते हुए जिला योजना समिति के पूर्व सदस्य डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा ने कहा कि जैसा कि सरकारी योजनाओं में होता है, किसी भी कार्य में देरी करना इनके कार्य का सामान्य हिस्सा है। जब तक रोड नहीं बने तब तक सडक पर बडे-बडे गड्डां को तो भरने का कार्य हो जाना चाहिए क्योंकि जब सडक बनेगी तब ये गड्डे वाहनों के लिये और ज्यादा मुसीबत का कारण बन जाएंगे।
डॉ.वर्मा ने कहा कि इस सडक पर कई जगह अंधे मोड हैं जो दुर्घटनाओं के संभावित डेंजर जोन हैं, उन्हें भी सीधा करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि इस सडक के किनारे वर्शों पुराने आम, इमली, पीपल, महुआ और वटवृक्ष हैं, आजकल पेडों को बचाने के लिये इन्हें काटने की जगह अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने की तकनीक और मशीने आ गई हैं। समय रहते सडक बनने से पहले इन वृक्षों को स्थानांतरित किया जाए ताकि ये होने वाला विकास इनके विनाश का कारण नही ंबने।
इस बारे में नीमच, जावद के विधायक और इस रास्ते में पडने वाले गांवों के सरपंचों को सरकार से मांग करना चाहिए कि वह इन पेडों को विनाश से बचाने का प्रयास करें। राहगीरों की राह आसान की जाए, रोड के गड्डों से मुक्ति दी जाए तभी सार्थक होगी निर्माण की प्रक्रिया।