ताजासमाचार

कफ सीरप से बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने मांगा स्वास्थमंत्री का इस्तीफा, नीमच में मौन धरना प्रदर्शन के साथ दिया ज्ञापन

डेस्क न्यूज़ 16 October, 2025 अन्य

नीमच | छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से अनेक बच्चों की मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  आज जिला कांग्रेस कमेटी नीमच ने जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ दो घंटे तक मौन धरना प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के इस्तीफे कि मांग को लेकर ज्ञापन दिया ।   

विदीत है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दवा के सेवन से अब तक 21 बच्चों की मौत हो गई है। 

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस ने स्वास्थ मंत्री व उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को दुखद घट्नाक्रम का जिम्मेदार बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है ।   
हालांकी इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के मालिक जी रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है । कोल्ड्रिफ कफ सिरप में जहरीला पदार्थ मिलने के बाद इसे देश के लगभग सभी राज्यों में बेन कर दिया गया है। तमिलनाडु सरकार ने इस कम्पनी को लायसेंस दिया था । और पांच साल बाद लाइसेंस का नवीनीकरण भी किया। 

धरना प्रदर्शन में कोंग्रेस नेता मधु बंसल, ब्रजेश मित्तल, राकेश अहीर, सत्यनारायण पाटीदार, मन्गेश संघई, योगेश प्रजापति, भगत वर्मा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजुद रहे ।

Related Post