ताजासमाचार

मनासा में बोहरा समाज द्वारा 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

यशवंत राठौर 10 October, 2025 अन्य

मनासा । बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु हिज़रत सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का जन्मदिन मनासा में पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर शनिवार और रविवार को नगर की बुरहानी मस्जिद में विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।
रविवार को सुबह 9 बजे समाज द्वारा एक चल समारोह (जुलूस) निकाला जाएगा, जो बोहरागली मस्जिद से प्रारंभ होकर ऊषागंज, गांधी चौक, सदर बाजार, सब्जी मंडी होते हुए जूना साठ मोहल्ला से होता हुआ पुनः बुरहानी मस्जिद पहुंचेगा।
चल समारोह में समाज के स्काउट दल सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर धर्मगुरु के प्रति श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहेगा। मस्जिद परिसर में विशेष दुआ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें धर्मगुरु सैयदना साहब की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों को भी इस अवसर पर सजाया जाएगा, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा।

Related Post