डेस्क न्यूज़
09 October, 2025
अन्य
नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नीमच जिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मज़बूती देने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए वरिष्ठ नेता अरविंद बागड़ी को नीमच जिला कांग्रेस का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। श्री बागड़ी वर्तमान में इंदौर से हैं और पार्टी संगठन में लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
कांग्रेस की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, श्री बागड़ी के मार्गदर्शन में नीमच जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय व संगठित रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस राजनीतिक व सांगठनिक मोर्चे पर और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।