डेस्क न्यूज़
09 October, 2025
अन्य
नीमच | पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में नीमचसिटी पुलिस ने दो मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से चुराई गई चांदी के छत्र, चांदी के मुकुट, दानपेटी, नगदी व एक्टिवा स्कूटी सहित कुल ₹1,20,000/- का मशरूका बरामद किया गया है।
घटना का विवरण:
1. मंशापूर्ण महादेव मंदिर, इन्द्रानगर: - दिनांक 04.10.2025 को फरियादी कमलेश पिता भेरूलाल ने रिपोर्ट दी कि मंदिर की दानपेटी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई, जिसमें करीब ₹15,000 से ₹20,000 की नगदी थी। इस पर थाना नीमचसिटी में अपराध क्रमांक 505/2025 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
2. लक्ष्मीनारायण मंदिर, नाईयों की गली:- दिनांक 17.09.2025 को फरियादी बालमुकुंद दास पिता तुलसीदास बैरागी ने बताया कि मंदिर से चांदी के 03 मुकुट, 03 फूल मुकुट, 02 छत्र व अन्य सामग्री चोरी हो गई है। इस संबंध में अपराध क्रमांक 506/2025 दर्ज किया गया।
CCTV से मिली अहम सुराग
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जांच में सामने आया कि घटनाएं नीमचसिटी निवासी एक विधि विरुद्ध बालक द्वारा की गईं।
बालक से पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकारा व चोरी का माल महेंद्र सोनी पिता देवीलाल सोनी, निवासी इन्द्रानगर को बेचना बताया। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए महेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया और दोनों आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की: 02 चांदी के छत्र, 03 चांदी के मुकुट, 01 दानपेटी, नगदी ₹8,000, एक्टिवा स्कूटी (कीमत ₹45,000) कुल बरामद मशरूका: ₹1,20,000/-
सराहनीय योगदान:
इस उत्कृष्ट कार्य में निम्न पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा: सउनि विजेन्द्रसिंह, सउनि दयाल हाड़ा, प्रधान आरक्षक शिवपाल यादव, जितेन्द्र जगावत, आरक्षक मनोज प्रजापत, दशरथ थावरिया, गणेश मालेचा, लक्की शुक्ला, राजेश चौधरी