ताजासमाचार

भड़भड़िया गांव में 55 वर्षीय प्रौढ़ ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

डेस्क न्यूज़ 06 October, 2025 अन्य

नीमच | केंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़भड़िया में रविवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी ओंकारलाल (पिता नानूराम), उम्र 55 वर्ष, ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, ओंकारलाल ने रविवार को शाम के समय जहरीली वस्तु का सेवन किया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
सोमवार सुबह कैंट पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक ने यह कदम क्यों उठाया। केंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Post