ताजासमाचार

नीमच पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की वारदात का पर्दाफाश – 4 आरोपित गिरफ्तार

न्यूज डेस्क 29 September, 2025 अन्य

नीमच। पुलिस थाना नीमच कैंट और नीमच सिटी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हाल ही में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई लगभग 75,000 रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान और थाना प्रभारी नीमच सिटी व थाना प्रभारी नीमच कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष रणनीति बनाकर आरोपितों को गिरफ्तार किया।

वारदात का विवरण--
दिनांक 10.09.25 को फरियादी सुनील पाटीदार द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की सूचना पर थाना नीमच सिटी में अपराध क्रमांक 449/25 दर्ज किया गया। इसी दिन फरियादी देवेंद्र कुमार पिता केसरसिंह जैन निवासी केंट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 9 बजे जब वह घर पहुँचे तो सभी कमरे अस्त-व्यस्त मिले। लोहे और लकड़ी की अलमारियों के ताले टूटे थे, जिनसे उनकी व उनकी पत्नी की सोने की ज्वेलरी, एक होम थिएटर स्पीकर और करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगद चोरी हो चुके थे। इस पर थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 462/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपितों को चिह्नित कर टीम भोपाल भेजी। वहां से सभी चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपित--
1-  अहमद हुसेन पठान पिता मोहम्मद हुसेन उम्र 40 साल निवासी इन्द्रा कालोनी सरकारी स्कुल के सामने मंदसोर,
2-  अकित उर्फ किटटु पिता ग्यानेश्वर मराठा उम्र 23 साल निवासी सिग्नेचर कालोनी कोलार भोपाल,
3 - अनुपसिह राजपुत पिता भ्रीगुसिह राजपुत उम्र 38 साल निवासी शितल स्टार सिटी परवलिया भोपाल,
4-  अभिषेक लुनिया चौहान पिता मुकेश लुनिया चोहान उम्र 28 साल निवासी गुजरखेडा महु राम मन्दिर के पास महु

अपराध रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों का लंबा आपराधिक इतिहास है। अनुपसिह पर अलग-अलग थानों में 35 प्रकरण चोरी और लूट के दर्ज हैं। अंकित के खिलाफ 3 प्रकरण दर्ज हैं।


बरामदगी
पुलिस ने आरोपितों से कुल 75,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए। साथ ही, चोरी में प्रयुक्त सेंचुरी कार को भी जब्त किया गया।

पुलिस का योगदान
इस कार्रवाई में साइबर सेल नीमच, थाना प्रभारी नीमच कैंट, थाना प्रभारी नीमच सिटी और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।
नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टीम की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हों।

Related Post