डेस्क न्यूज़
27 September, 2025
राजनीति
नीमच। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कि गई बयानबाजी पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। प्रदेशभर में कांग्रेस मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा पर हमलावर हो गई है। बीते दिन ही कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया और अब कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रेस कांफ्रेस की और पांच पन्नों का प्रेसनोट भी जारी किया। प्रेसनोट में विजयवर्गीय के बयान को महिला विरोधी बताया गया और कहा कि यह बयान न सिर्फ प्रियंका गांधी के खिलाफ है, बल्कि पूरे देश की महिलाओं को अपमानित करने वाला है। इससे पहले भी विजयवर्गीय महिलाओं को कम कपड़े पहनने, शूर्पनखा जैसे बयानो को लेकर विवादों के घिरें है। कांग्रेस ने अपने प्रेसनोट में एनसीआरबी के आंकड़े जारी किए। जिसमें बताया गया कि महिलाओ के प्रति प्रदेशभर में इतने अपराध हो रहे है। बावजूद इसके पूरी भाजपा महिलाओं पर ज्ञान दे रही है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, कांग्रेस नेत्री मधुबंसल और आशा सांभर मौजूद रही।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने कहा कि एमपी के बड़बोले मंत्री ने कैलाश विजयवर्गीय के यह टिप्पणी अशोभयनीय और अमर्यादित है। वो ऐसे नेता के खिलाफ इतनी भददी टिप्पणी कर रहे है। जिन्होने देश के लिए अपनी दादी और अपने पिता को खोया है। हम चाहते है, कि कैलाश विजयवर्गीय तुरंत इस मामले में मां दुर्गा के कदमों में शिश नवां कर माफी मांगे अन्यथा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने कहा कि भाई - बहन के रिश्तों पर किचड़ उछालनें का काम प्रदेश के मंत्री ने किया है। ऐसे मंत्री को तुरंत अपना इस्तीफा देना चाहिए। जिसकी सोच महिला के प्रति इस प्रकार हो।