ताजासमाचार

नीमच-मनासा रोड पर दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से सीआईएसएफ जवान की मौत, एक गंभीर घायल

न्यूज डेस्क 27 September, 2025 अन्य

नीमच। शुक्रवार देर रात नीमच-मनासा मार्ग स्थित मंगलम होटल के पास हुए सड़क हादसे में सीआईएसएफ के एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ में कांस्टेबल पद पर पदस्थ प्रसादी लाल मीणा (30) निवासी बस्सी, जिला जयपुर, जो वर्तमान में एल्को लाइट कॉलोनी नीमच में रह रहे थे, अपने साथी विशाल (25) के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु निजी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान प्रसादी लाल ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल विशाल का उपचार फिलहाल निजी अस्पताल में जारी है।
शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया। इस दर्दनाक हादसे से मृतक जवान के परिवार और साथियों में गहरा शोक व्याप्त है। इधर, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

Related Post