न्यूज डेस्क
27 September, 2025
अन्य
नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर कॉलोनी मकान नंबर-267 निवासी अमर पिता बंशी चावला (35) ने घर की तीसरी मंजिल पर दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई मौत से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।
घटना की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। मृतक अमर की गायत्री मंदिर रोड पर "ममता कलेक्शन" नाम से दुकान थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।