ताजासमाचार

'क्या आपनें अपनी जवान बेटी का चुम्बन किया है'- विजयवर्गीय के बयान पर भड़के जीतू पटवारी । आज नीमच में मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन

डेस्क न्यूज 26 September, 2025 राजनीति

द वॉचमैन पोस्ट
नीमच/इंदौर । मध्य प्रदेश के नगरीय एवं आवासीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय फिर विवादों में हैं । उन्होंने कहा कि हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं। हमारी बहनों के गांव जीरापुर में पानी तक नहीं पीते हैं। मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर आते थे।उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि- 'आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप में से कौन हैं, जिन्होंने अपनी जवान बेटी, जवान बहन को  सार्वजनिक रूप से चुंबन किया हो ? ये संस्कारों का अभाव है। ये संस्कार तो विदेशी संस्कृति के हैं।इसमें उनकी गलती नहीं है। वह विदेश में पले-बढ़े हैं।'

भाजपा नेता विजयवर्गीय ने ये बात शाजापुर में गुरुवार को एक कार्यक्रम में कही।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में अक्सर साथ नजर आते हैं। ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें हैं जिनमें राहुल अपनी बहन को गले लगाते या किस करते हुए देखे जा सकते हैं।

पटवारी बोले- दिमागी रूप से पापी कैलाश विजयवर्गीय, इसका इस्तीफा होना चाहिए   

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भड़क गए उन्होंने कहा- 'दिमागी रूप से पापी, एक तरह से विकृत मानसिकता का मंत्री बना हुआ है.. उन्होंने लोगों से पूछा की इसका इस्तीफा होना चाहीये की नहीं होना चाहिए ? बुढ़ा हो गया कैलाश विजयवर्गीय...अभी मुख्यमंत्री नहीं बना तो दिमाग ख़राब हो गया, पागल हो गया...तो वो पगलाहट में बातें कर रहा है । भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर इस प्रकार की बात कर रहे हैं। कम से कम भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर इस प्रकार की टिप्पणी न करें। माता रानी उन्हें सद्बुद्धि दें।'

नीमच में आज विजयवर्गीय का पुतला दहन    

इधर विजयवर्गीय के बयान से आक्रोशित हो कर कांग्रेस ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं । शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नीमच के अध्यक्ष मह्नेद्र मोनू लोकस ने सुचना जारी करते हुए कहा है कि भाजपा नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में अशोभनीय और अश्लील टिप्पणी के विरोध में आज शुक्रवार को 5.00 बजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्थानीय विजय टाकीज पर पुतला दहन किया जाएगा

Related Post