डेस्क न्यूज़
24 September, 2025
अन्य
नीमच। नीमच में भाजपा जैन - बनियों की पार्टी बन चुकी है। तीनो विधानसभाओं में नगरपालिकों में और साथ ही जनपदों में भी अब जैन - बनियों की हिस्सेदारी है। नीमच जिले में राजपूतों के 88 हजार वोट है। 90 फीसदी वोट भाजपा को जाते है। संघ को चाहने वाले राजपूत है। बावजूद इसके राजपूतों की अनदेखी हो रही है। भाजपा ने हाल ही में अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की और पूरी तरह राजपूतों को नकार दिया गया। जिसके विरोध में इस्तीफों को दौर शुरू हो गया है, और आगामी दिनों में भाजपा से इस्तीफों की झड़ी लगने वाली हैं। यह बात राजपूत समाज के स्वाभिमान मंच से समाज के युवा प्रतिनिधियों ने कही।
प्रेसवार्ता में समाज के गजेंद्र सिंह चौहान, गिरिराज सिंह और हिम्मतसिंह ने कहा कि नीमच में भाजपा विधायक दिलीपसिंह परिहार राजपूत समाज से हैं लेकिन 20 सालों में भी वह समाज को एक छात्रावास नही दिला पाए। इसी तरह जिले का हर चुनाव राजपूतों के बल पर जीता जाता है लेकिन जब प्रतिनिधित्व देने की बात आती है तो सब राजपूत समाज की अनदेखी की जाती है... सभी वक्ताओं ने कहा की नीमच जिले में राजपूतों की जनसंख्या के अनुपात में भाजपा उन्हे प्रतिनिधित्व नही दे पा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगामी चुनावो में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा का भी वही हाल होगा जो इन दिनों कांग्रेस का है।