डेस्क न्यूज़
24 September, 2025
अन्य
नीमच | ज़िले के प्रतापनगर जीरन निवासी 20 वर्षीय युवक प्रहलाद उर्फ विशाल पुत्र श्यामलाल की मंगलवार देर रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।