ताजासमाचार

नीमच भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित | वंदना खंडेलवाल ने सौंपी ज़िम्मेदारियाँ, महिला नेतृत्व को मिला प्रोत्साहन

डेस्क न्यूज़ 23 September, 2025 राजनीति

नीमच। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने आज भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पार्टी संगठन को नए ऊर्जा और संतुलित नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया। नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी अहम स्थान दिया गया है।

इन नेताओं को मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ
जिला उपाध्यक्ष पद पर श्याम काबरा (पूर्व नपाध्यक्ष जावद), राकेश जैन (पूर्व नपाध्यक्ष), आदित्य मालू (सांसद प्रतिनिधि), नीलेश पाटीदार, अर्जुन सिसौदिया, आशीष सारड़ा, सतीष व्यास, और टीना देवड़ा को नियुक्त किया गया है।
जिला महामंत्री के तौर पर धन सिंह कैथवास, नरेंद्र मालवीय, और अशोक विक्रम सोनी को दायित्व सौंपा गया है। 
जिला मंत्री पद पर टीन दंडिग, अश्विनी सोनी, किरण शर्मा, सत्यनारायण गोयल, रेखा धाकड़, शिवम पुरोहित और रोशन वर्मा को शामिल किया गया है।

महिला नेतृत्व को मिली अहम भूमिका
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में पहली बार हेमलता धाकड़ को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में पार्टी के मजबूत कदम को दर्शाता है। वहीं, लक्ष्मी राठौर को जिला सह-कोषाध्यक्ष, विनोद नागदा को जिला कार्यालय मंत्री, और योगेश जैन को जिला सह-कार्यालय मंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Post