डेस्क न्यूज़
22 September, 2025
अपराध
सिंगोली। जिला नीमच के सिंगोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान की गई, जिसमें दो आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी रोहित राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक भुरालाल भाबर के नेतृत्व में की गई।
जानिए कैसे हुई कार्रवाई:
21 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे पुलिस ने ग्राम कछाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक काले रंग की मारुति अल्टो कार (क्रमांक RJ06 S 1076) संदिग्ध रूप से नाकाबंदी के पास आकर रुकी। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया और कार को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।
संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी लेने पर उसमें दो काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 45 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
ओमप्रकाश धाकड़, पिता देवीलाल धाकड़ (उम्र 29), निवासी ग्राम ठुकराई, थाना बेगू, जिला चित्तौड़गढ़
इमरान मंसूरी, पिता शरीफ मंसूरी (उम्र 22), निवासी ग्राम ठुकराई, थाना बेगू, जिला चित्तौड़गढ़
दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
जब्त की गई संपत्ति में शामिल:
45 किलोग्राम डोडाचूरा (अनुमानित मूल्य: ₹4,50,000)
मारुति अल्टो कार (अनुमानित मूल्य: ₹2,00,000)
दो मोबाइल फोन – मोटोरोला और वीवो (अनुमानित मूल्य: ₹25,000)
पुलिस कर रही है आगे की जांच:
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मादक पदार्थों की आपूर्ति और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
थाना प्रभारी व टीम की सराहना:
इस सराहनीय कार्रवाई में सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक भुरालाल भाबर और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्राप्त हुई है।