ताजासमाचार

रामतलाई पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

डेस्क न्यूज़ 17 September, 2025 अन्य

मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर परिषद मनासा ने रामतलाई पर विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा की उपस्थिति स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष सफाई अभियान चलाकर रामतलाई की साफ सफाई की गई और सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने कहा स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है और हमें इस संकल्प को और आगे बढ़ाना है। आइए सभी मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी ने कहा रामतलाई पर बनने वाले गार्डन का नाम नमो उपवन रखा जाएगा। साथ ही गार्डन में जो पौधे लगेंगे उसका नाम और उस पौधे की क्या विशेषता है इसकी जानकारी भी पौधे के पास लिखी जाएगी। आज 17 सितम्बर से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अजय तिवारी, स्वच्छता सभापति राजू माली, पार्षद निलीमा नरेंद्र मारू, प्रवीण जोनवाल, दशरथ खाटवा, बंटी सहगल, लाला राठौर, सचिन राठौर, अश्विन सोनी, पंकज पोरवाल, बंटी सोडानी, राजस्व प्रभारी मनोज राठौर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, स्वच्छता नोडल लोकेन्द्र साधू, नगर परिषद की सहयोगी संस्था विश्वकर्मा सोशल केयर एसोसिएशन के संचालक कमलेश कारपेंटर, आशीष सारड़ा सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post