ताजासमाचार

EXCLUSIVE द वॉचमैन पोस्ट : गांधीसागर में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, दुर्घटना में मौत की आशंका, फॉरेस्ट विभाग पर उठे सवाल

डेस्क न्यूज 16 September, 2025 दुर्घटना

नीमच। नीमच जिले के अंतिम छोर से सटे गांधीसागर अभ्यारण्य के करणपुरा क्षेत्र की सड़क पर बीती रात एक तेंदुआ मृत अवस्था में सड़क किनारे मिला. अनुमान लगाया जा रहा है की  तेंदुआ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चीता प्रोजेक्ट की फेंसिंग के बाहर हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह तेंदुआ अभ्यारण क्षेत्र के पास ही घूम रहा था। वहीं, वन विभाग का दावा है कि तेंदुए अभ्यारण क्षेत्र में नहीं हैं और इसी आधार पर चीतों को वहां छोड़ा गया था। लेकिन इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अब तक वन विभाग लाखों रुपये खर्च कर तेंदुओं को "विलुप्त होने" के नाम पर प्रोजेक्ट में शामिल करता रहा है। रहवासी बताते हैं कि बावजूद इसके, यह चौथा तेंदुआ है जिसकी मौत दर्ज की गई है। इसके अलावा, 30 से अधिक तेंदुओं को विस्थापित भी किया गया था, जिनमें से कई दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग घटना स्थल से न तो किसी को फोटो लेने दे रहा है और न ही वीडियो बनाने, जिससे साफ झलकता है कि विभाग अपनी लापरवाही छुपाने की कोशिश कर रहा है।

घटना रात की है, सुबह विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुए का शव उठाया गया. द वॉचमैन पोस्ट द्वारा मंदसौर DFO संजय राय खेड़े जानकारी लेने संपर्क किया गया मगर उनका फोन नो रिप्लाय आया.

Related Post