ताजासमाचार

खेलों को महत्व देने के उद्देश्य से श्री नवकार सेवा संस्थान ने विद्यालय को कि खेल सामग्री भेंट

डेस्क न्यूज़ 15 September, 2025 अन्य

नीमच। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलों की महत्ता को रेखांकित करते हुए श्री नवकार सेवा संस्थान नीमच द्वारा शासकीय बालक-बालिका प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, नीमच कैंट को विभिन्न खेल सामग्री भेंट की गई। संस्था ने बच्चों के व्यक्तिगत, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और निष्पक्ष खेल की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह पहल की।संस्थान द्वारा विद्यालय को वर्गानुसार अलग-अलग क्रिकेट किट, बैडमिंटन, फुटबॉल्स, सितोलिया, कूदने की रस्सियाँ, छोटे बच्चों के लिए बेट्स व शटलकॉक्स सहित एक डिस्प्ले बोर्ड भेंट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने सरस्वती वंदना से किया, वहीं संस्था की मंजू मेहता, सरिता लसोड़ व मंजू बोहरा ने नवकार महामंत्र की स्तुति की। इस अवसर पर बच्चों को अनुशासनात्मक जीवन का संकल्प भी दिलवाया गया। संस्थान की अध्यक्ष माया वीरवाल ने बच्चों को सभी खेल सामग्रियों के उपयोग व महत्व की जानकारी दी तथा अंत में विद्यार्थियों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में संस्था की मधु राठौर, सुशीला भामावत, हेमलता मेहता, आशा मेहता, संतोष चौहान, कला वीरवाल, मंजू मेहता (सिंगोली वाले), प्रीति छिगावत, कृष्णा चेलावत, सविता डूंगरवाल, सह सचिव मीना दक, सह कोषाध्यक्ष सुलभा दुग्गड, कोषाध्यक्ष अंजु जैन, सचिव भावना चौधरी, अध्यक्ष माया वीरवाल व संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव भावना चौधरी ने किया और अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post