डेस्क न्यूज़
13 September, 2025
अन्य
नीमच । शहर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। खेड़ी मोहल्ला, चारभुजा मंदिर के पास रहने वाले बलवंत पिता कालूराम दमामी के मकान में तीन हथियारबंद चोर घुसे और अलमारी तोड़कर करीब पौने दो लाख का माल पार कर ले गए।
चोरों ने घर से 20 हज़ार नकद, सोने का मंगलसूत्र, पायजेब, चांदी के सिक्के, पांव के कड़े और तांबा-पीतल के कलदार समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों की ये हरकत मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़ी शातिर तरीके से हाथ में हथियार लिए घर में घुसते है और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए ।
अपने दूसरे घर पर सो रहे मकान मालिक ने सुबह आकर देखा तो कमरे में समान बिखरा मिला और कीमती सामान गायब था । पीड़ित ने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है |