ताजासमाचार

ब्रेकिंग :- CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग! बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री, मौके पर मचा हड़कंप !

डेस्क न्यूज़ 13 September, 2025 अन्य

मंदसौर |  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। गांधीसागर फेस्टिवल के दौरान हॉट एयर बैलून में सवार होते समय अचानक बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई! मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्टाफ तुरंत हरकत में आए और आग पर काबू पाया — वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था | 
तेज़ हवा बनी वजह : सुबह हवा की रफ्तार 20 किमी/घंटा से ज्यादा थी, जिस कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका। इसी दौरान टेक्निकल फॉल्ट की वजह से आग लग गई। जैसे ही लपटें दिखीं, सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री की ट्रॉली को संभाल लिया और उन्हें पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मौके पर अफरा-तफरी: अचानक आग की लपटें देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन राहत की बात ये रही कि सब कुछ समय रहते कंट्रोल कर लिया गया। घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने स्थिति का जायज़ा लिया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

Related Post