डेस्क न्यूज़
12 September, 2025
राजनीति
नीमच | नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 13 सितम्बर (शनिवार) को मनासा (जिला नीमच) के दौरे पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आमजन से संवाद करेंगे।
मंत्री श्री विजयवर्गीय सुबह 9:30 बजे इंदौर से शासकीय वाहन से रवाना होंगे। वे बदनावर, जावरा और मंदसौर होते हुए दोपहर 2:00 बजे पिपल्यामंडी पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे मनासा पहुंचेंगे जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रात्रि 9:00 बजे वे पुनः मनासा से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और रास्ते में मंदसौर, जावरा, बदनावर होते हुए इंदौर लौटेंगे। इंदौर में भी उनके स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित हैं।