ताजासमाचार

स्विमफ्लाय प्लेयर्स की एक और बड़ी छलांग, एशियन चैम्पियनशिप जापान ट्रायल हेतु पंचकूला रवाना

डेस्क न्यूज़ 12 September, 2025 अन्य

नीमच। एशियन पेंटाथलॉन चैंपियनशिप जापान हेतु भारतीय दल का चयन 13 सितंबर को पंचकूला में होगा। इसी सिलसिले में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के स्टार खिलाड़ी सिद्धान्त गोपाल सिंह जादोन, आयुष सुनील शर्मा, पृथ्वी राज गजेंद्र हारोड व कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला के लिए रवाना हुए।
मेंटोर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि नवम्बर 2025 में जापान में होने वाली एशियन चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए खिलाड़ियों और कोचेस ने दिन-रात मेहनत की है।
गौरतलब है कि मॉडर्न पेंटाथलॉन में खिलाड़ी को एक साथ पाँच खेलों – तैराकी, लेजर शूटिंग, फेंसिंग, रनिंग व ऑब्स्टेकल – में भाग लेना होता है, जो खेल को बेहद साहसिक और चुनौतीपूर्ण बनाता है।
मोर्डन पेंटाथलॉन अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने बताया कि वर्ष 2025 स्विमफ्लाय क्लब के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी वर्ष नवम्बर में एशियन चैम्पियनशिप जापान और वर्ल्ड चैम्पियनशिप साउथ अफ्रीका का आयोजन होना है।

Related Post