ताजासमाचार

सार्थक पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर CHO अधिकारियों का विरोध, CMHO को सौंपा ज्ञापन

डेस्क न्यूज़ 11 September, 2025 अन्य

नीमच | जिले में पदस्थ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने 10 सितम्बर को जिला चिकित्सालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सार्थक पोर्टल पर केवल CHO अधिकारियों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा राज्य के सभी स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को सार्थक पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके, 9 सितम्बर 2025 को CMHO द्वारा जारी एक आदेश पत्र में केवल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को ही इस व्यवस्था के अंतर्गत लाया गया है।
इस निर्णय से नाराज़ CHO अधिकारियों का कहना है कि यदि यह नियम सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए है, तो केवल CHO को ही क्यों बाध्य किया जा रहा है? उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जब तक जिले में कार्यरत समस्त नियमित एवं संविदा स्वास्थ्यकर्मी सार्थक पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करते, तब तक CHO अधिकारी भी अपनी उपस्थिति इस पोर्टल पर दर्ज नहीं करेंगे। CHO प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वे तकनीकी नवाचारों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसी एक वर्ग विशेष को चुनकर लागू किया गया नियम अनुचित और असमान व्यवहार को दर्शाता है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने CMHO से इस आदेश को तत्काल निरस्त करने तथा सभी कर्मचारियों पर समान रूप से नियम लागू करने की मांग की है।

Related Post