ताजासमाचार

नीमच जिले में गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग, बस जलकर राख, उग्र हुई भीड़, मौके की लाइव तस्वीरों से दहला दिल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, मामला मज़दूर की मौत का

डेस्क न्यूज़ 11 September, 2025 अन्य

नीमच। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खीमला में सड़क हादसे के बाद उग्र भीड़ का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। हादसे में एक श्रमिक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने ग्रीनको कंपनी की बस को आग के हवाले कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह आगजनी की घटना प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से चंद मिनट पहले ही हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई थी। लोग पहले से नाराज़ थे और जैसे ही मौका मिला, भीड़ ने बेकाबू होकर बस में आग लगा दी। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, और पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन बस को नहीं बचाया जा सका।

Related Post