ताजासमाचार

नीमच केंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार, 96,360 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त

डेस्क न्यूज़ 05 September, 2025 अपराध

नीमच।  नीमच केंट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने जवाहर नगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 14 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹96,360 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जवाहर नगर में विनय चंदेल के मकान पर दबिश दी, जहाँ जुआ खेला जा रहा था। मौके से पकड़े गए आरोपियों में निम्न नाम शामिल हैं:

1. विनय चंदेल (48) निवासी जवाहर नगर, नीमच


2. मो. इश्तियाक (35) निवासी मूलचंद मार्ग, नीमच


3. मनीष राठौर (35) निवासी रामपुरा नाका, मनासा


4. मुश्ताक मकसुदी (52) निवासी मूलचंद मार्ग, नीमच


5. सूरज ग्वाला (40) निवासी ग्वालटोली


6. सूरज हरिजन (39) निवासी राजीव नगर, नीमच


7. मंसूर खां (38) निवासी नया बाज़ार, नीमच


8. साबिर कुरैशी (33) निवासी मूलचंद मार्ग, नीमच


9. मो. सलीम (40) निवासी स्कीम नंबर 09, नीमच


10. नवीन कलाल (47) निवासी कृषि मंडी, मनासा


11. आबिद कुरैशी (40) निवासी ईदगाह, नीमच


12. पवन ग्वाला (32) निवासी ग्वालटोली, नीमच


13. जमील खां (40) निवासी बंगला नंबर 32, नीमच


14. निक्की यादव (30) निवासी ग्वालटोली, नीमच

इन सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Post