ताजासमाचार

भीषण सड़क हादसे में एक की मौत एक गंभीर घायल को किया रेफर

डेस्क न्यूज़ 04 September, 2025 दुर्घटना

नीमच।  जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव चौकी क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराना टोल नाके के समीप तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर बैठे युवक सड़क पर जा गिरे।हादसे में 25 वर्षीय हरीश पिता मोतीलाल धोबी, निवासी जावद धान मंडी क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी सूरज पिता सिकंदर धोबी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीसरा युवक हादसा होते ही घबराकर मौके से भाग खड़ा हुआ, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस दल मौके पर पहुंचा। ईएमटी परमानंद और पायलट ने घायल सूरज को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर भीलवाड़ा भेज दिया।इधर मृतक हरीश के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस दुर्घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, वहीं घायल युवक की गंभीर हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं।

Related Post