ताजासमाचार

खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डंसा — अस्पताल में तड़पते हुए तोड़ा दम! नीमच के दारू गांव में दिल दहला देने वाली घटना, परिजन रो-रोकर बेहाल

डेस्क न्यूज़ 28 August, 2025 दुर्घटना

नीमच। जिले के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दारू में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। खेत पर काम कर रहे किसान को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन तुरंत ही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दारू निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल पिता मोहनलाल रोज की तरह बुधवार को अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना से घबराए परिजन तुरंत श्यामलाल को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद देर रात उनकी मौत हो गई।गुरुवार सुबह बघाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Post