डेस्क न्यूज
27 August, 2025
दुर्घटना
कटरा (जम्मू-कश्मीर)/ मंदसौर। प्रसिद्ध शक्ति पीठ वैष्णोदेवी में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम भीलखेड़ी के यात्री हताहत हुए हैं। जानकारी के अनुसार, यह यात्री गुर्जर समाज के थे जो वैष्णोदेवी यात्रा पर गए थे।
घटना की पुष्टि मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर की। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि वे इस दुखद हादसे से व्यथित हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और लापता यात्रियों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की।
स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की आधिकारिक संख्या और नामों की पुष्टि के लिए प्रयास जारी हैं।