डेस्क न्यूज़
26 August, 2025
राजनीति
जीरन। सीएम राइस विद्यालय, जीरन में सोमवार को मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों के लिए निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार रहे, जिन्होंने बच्चों को साइकिल वितरित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक परिहार ने कहा,
“गांवों से आने वाले बच्चों को स्कूल पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निशुल्क साइकिल योजना चलाई जा रही है। यह योजना विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।”
विधायक ने यह भी घोषणा की कि सीएम राइस विद्यालय की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे बच्चों को और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
प्रमुख अतिथि और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। उपस्थित गणमान्यजनों में शामिल रहे:
मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, प्राचार्य रघुवीर आमेटा , नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेशराव तावरे,मंडल महामंत्री किशन अहिरवार,नगर भाजपा अध्यक्ष राजू मुकाती
पार्षद दिलीप सुथार, राजेश लक्षकार, प्रेमसिंह जी राणावत, हरिशंकर शर्मा, राहुल गोस्वामी,सरपंच पवन मेघवाल
कार्यक्रम का संचालन भगवती ईरवार द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य रघुवीर आमेटा ने किया।
स्कूली बच्चों और अभिभावकों में उत्साह
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित रहे। बच्चों ने साइकिल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और बेहतर पढ़ाई का संकल्प लिया।