ताजासमाचार

280 किलो डोडाचूरा और देसी पिस्टल के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार! नीमच में क्रेटा कार से उड़ा रहे थे नशे का जखीरा 

डेस्क न्यूज़ 22 August, 2025 अपराध

नीमच। प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच नीमच पुलिस ने एक भयावह खुलासा करते हुए 280 किलो डोडाचूरा और एक लोडेड देसी पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये भारी मात्रा में नशा एक बिना नंबर की हुंडई क्रेटा कार में भरकर ले जाया जा रहा था — लेकिन इससे पहले कि ये जहर अपने गंतव्य तक पहुंचता, पुलिस ने उसे सीधा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 गुप्त सूचना से मची खलबली, क्रेटा कार से निकले काले कट्टे और हथियार!

21 अगस्त की रात जैसे ही नयागांव चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, पूरा अमला अलर्ट हो गया। गुठलई चौराहे पर की गई नाकाबंदी में एक संदिग्ध क्रेटा कार को रोका गया। तलाशी ली गई — और जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया!

कार के अंदर से बरामद हुए 14 काले कट्टे, जिनमें भरे थे कुल 280 किलो डोडाचूरा – एक ऐसा नशा जो हजारों जिंदगियों को बर्बाद कर सकता था। इसके साथ ही एक देसी पिस्टल और दो जिंदा राउंड भी पुलिस के हाथ लगे।

 गिरफ्त में आए राजस्थान के दो तस्कर

पुलिस ने कार सवार दो युवकों को मौके से दबोच लिया:

अशोक पिता भानाराम जाट (उम्र 32)

श्रवण राम पिता मंगलाराम जाट (उम्र 35)
— दोनों जोधपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं और लंबे समय से तस्करी के धंधे में सक्रिय बताए जा रहे हैं।


इनके खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े नाम जल्द बेनकाब हो सकते हैं।

 नशे के खिलाफ जंग: नीमच पुलिस की बड़ी जीत

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये एक मेगाहिट ऑपरेशन साबित हुआ।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया व एसडीओपी रोहित राठौड़ के निर्देशन में यह कार्रवाई जावद थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा और चौकी प्रभारी मंगलसिंह राठौड़ की टीम ने अंजाम दी।

Related Post