डेस्क न्यूज़
21 August, 2025
धार्मिक
नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क तीर्थयात्रा का लाभ निरंतर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नीमच जिले से 250 यात्रियों का दल मथुरा-वृंदावन तीर्थदर्शन के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा 21 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है।गुरुवार को यात्रियों को भारत गौरव पर्यटक विशेष ट्रेन से मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान 10 अनुरक्षकों को भी दल के साथ भेजा गया है, ताकि तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। विशेष ट्रेन से रवाना हो रहे यात्रियों का शुभारंभ कार्यक्रम रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, वंदना खंडेलवाल, हेमंत हरित, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, दीपक नागदा, निलेश पाटीदार, दारासिंह, अनिल माली, रोशन वर्मा और एसडीएम संजीव साहू ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर यात्रियों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि वंदना खंडेलवाल और हेमंत हरित ने सभी तीर्थयात्रियों को सुखद एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी तीर्थयात्रियों का यह दल 24 अगस्त को दर्शन यात्रा पूर्ण कर वापस नीमच लौटेगा।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, तहसीलदार संजय मालवीय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया।