ताजासमाचार

आधी रात बदमाशों ने बिजली काटी, ढाबा मालिक को पीटा: रस्सी से बांध चांदी के आभूषण और अनाज की बोरियां ले भागे

डेस्क न्यूज 10 August, 2025 अपराध

चीताखेड़ा. कुछ बदमाशों ने शनिवार – रविवार की दरम्यानी रात हरनावदा चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास उपकार ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया, ढाबा मालिक के साथ मारपीट की और लुट की घटना को अंजाम दिया.

जानकारी अनुसार मांगीलाल माली के ढाबे पर रात्रि करीब एक बजे बदमाशों ने आसपास के बल्ब उतारे और बिजली काट दी. अंधेरा कर  मारपीट और लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने पहले होटल मालिक मांगीलाल माली को रस्सी से बांधा और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. कमरे में रखे ड्रम का ताला तोड़कर उसमें रखे 2 से 3 हजार रुपए नकदी तथा चांदी के आभूषण और दो क्विंटल के लगभग सोयाबीन, एक क्विंटलअलसी और एक क्विंटल गेहूं की बोरियां लेकर भाग निकले। वारदात की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया मौके पर पर पहुंचे, और मौका मुआयना कर पुलिस ने चोरों की तलाशी शुरू कर दी है.

बुरी तरह से घायल होटल मालिक मांगीलाल माली को एंबुलेंस से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है.

Related Post