ताजासमाचार

तस्कर पुलिस वाले पर निलंबन के बाद बर्खास्तगी की कार्यवाही -  नीमच एसपी का कड़ा एक्शन - डोडाचूरा के साथ रंगे हाथो पकड़ा गया था 

डेस्क न्यूज़ 28 July, 2025 अपराध

नीमच। मंदसौर निवासी और नीमच में आरक्षक पद पर पदस्थ राजेंद्र सिंह को एसपी अंकित जायसवाल ने बर्खास्त कर दिया है। आरोपी को दो दिन पहले नारायणगढ़ मंदसौर पुलिस ने तीस किलो डोडाचूरा के साथ रंगे हाथो पकड़ा था। आरक्षक अपने चचेरे भाई भगतसिंह सौंधिया के साथ स्विफ्ट कार में तीस किलो अवैध डोडाचूरा लेकर जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरक्षक तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया और तीसरे तस्कर कमल बागड़ी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरक्षक और उसके साथी भगतसिंह को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था। बहरहाल इस मामले में एसपी ने निलंबन के बाद आरक्षक पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की है।

Related Post