ताजासमाचार

हथोड़े के वार से घायल गीताबाई की दर्दनाक मौत, 57 दिन कोमा में रहने के बाद जिला अस्पताल में तोड़ा दम, भतीजों के वार से अब तक दो लोगो की मौत, दो अब भी घायल:- 

डेस्क न्यूज़ 27 July, 2025 अपराध

नीमच। संपत्ती विवाद में अपने ही परिवार पर घर में घुसकर हथोड़े मारकर खून से लहूलुहान करने वाले मामले में अब दूसरी मौत बुजुर्ग गीताबाई की हो चुकी है। इससे पहले बबलू पिता प्रेम झंझोट दम तोड़ चुका है। जबकि दो अब भी घायल है। 
गौरतलब है कि 31 मई मूलचंद मार्ग जायसवाल लाॅज के पीछे पांच खोली क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात नीमच में दर्ज हुई। जिसमें भतीजों ने संपत्ती विवाद और अनुकंपा नौकरी के लालच में एक ही परिवार के बेटे - बहू और माता - पिता पर हथोड़ो से वार कर दिया था। जिसमें बेहोशी की हालत में खून से लथपथ बंद कमरें में चार लोगो को पाया गया था। जिसमें घटना के नौ दिन बाद बबलू पिता प्रेम झंझोट ने दम तोड़ दिया जबकि गीताबाई की 57 दिन तक कोमा में रहना के बाद आज मौत हो गई है। वारदत और हमला इतना दर्दनाक है कि घटना के करीबन दो माह बीत जाने के बाद भी सपना और धनराज अब तक घायल अवस्था में है और उपचार जारी है। 
केंट पुलिस ने इस मामले में घटना के दिन ही आरोपी आयुष पिता सुनील झंझोट और रोहित झंझोट निवासी एकता काॅलोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
मृतक गीताबाई की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि नीमच जिला अस्पताल डाॅक्टर्स ने की और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए और संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।

Related Post