डेस्क न्यूज़
25 July, 2025
अपराध
नीमच। यूपी के एक ट्रक चालक ने नीमच में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या पर आशंका जताई है और मौत के पीछे कारणों के खुलासे की नीमच पुलिस से मांग की है। मृतक की लाश सिटी थाना क्षेत्र फोरलेन के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला है। जिसकी सूचना सिटी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी है। लाश की पहचान विश्वनाथ पिता दयाराम उम्र 35 साल निवासी अम्बरपुर जिला बाराबंकी यूपी के रूप मे हुई है।
मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि विश्वनाथ ट्रक चालक था और 17 जुलाई को अपने साथी चालक बबलू पिता मोइनुद्दीन निवासी बाराबंकी के साथ निकला था। दोनों एमएस फैक्ट्री नीमच में डीओसी (डिक्लेयरेशन ऑफ कंटेंट) सामग्री छोड़ने आए थे। लेकिन 21 जुलाई को विश्वनाथ का शव चौराहे के पास एक पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब चार दिन पुरानी है।परिजनों के अनुसार विश्वनाथ मानसिक रूप से स्वस्थ था और आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल ट्रक चालक बबलू से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।