ताजासमाचार

नीमच में बेजुबान जानवरों पर क्रूरता का मामला, सोशल एक्टिविस्ट अजीत चौधरी ने की थाने में शिकायत

डेस्क न्यूज़ 24 July, 2025 अपराध

नीमच। शहर के विकास नगर में बेजुबान जानवरों के साथ की जा रही क्रूरता का एक और गंभीर मामला सामने आया है। विकास नगर में डॉक्टर मंगल के सामने रहने वाले राजू मूलचंदानी और उसके परिवार पर एक नन्हे कुत्ते के बच्चे की निर्मम हत्या का आरोप लगा है। यह परिवार लंबे समय से अपने घर के सामने बैठने वाली गायों और कुत्तों को बेरहमी से मारने और उन पर गर्म खौलता पानी डालने जैसे अमानवीय कृत्य करता आ रहा है।गुरुवार को इसी क्रम में एक मासूम स्वान के बच्चे को इस परिवार के किसी सदस्य ने घातक रूप से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सोशल एक्टिविस्ट अजीत चौधरी ने इस क्रूरता के विरोध में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में आवेदन सौंपा।अजीत चौधरी ने प्रशासन से ऐसे क्रूर और असंवेदनशील लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति निरीह पशुओं के साथ इस प्रकार की हिंसा करने से डरे।

Related Post