ताजासमाचार

स्मैक के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार मोटरसायकल भी जप्त - एनडीपीएस में मामला दर्ज

डेस्क न्यूज़ 18 July, 2025 अपराध

नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 58 ग्राम स्मैक के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसायकल को जप्त करते हुए एनडीपीएस में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी सैयद शरीफ पिता मुजफ्फर अली उम्र 42 साल अम्बेडकर काॅलोनी केंट थाना और अब्दुल रईस पिता अब्दुल लतीफ उम्र 44 साल निवासी खारी कुंआ है। सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को नीमच- मनासा आम रोड़ तिरूपति होटल के आगे मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए सदिग्ध वाहनो की चेंकिग के दौरान काले रंग की मोटरसायकिल क्र- एमपी 44 जेडबी 0298 को रोकने का प्रयास करते वाहन को भगाने लगा। बाद पंचानो व फोर्स की मदद से उक्त वाहन को रोककर उसकी तलाशी के दौरान वाहन के टुलबाक्स मे थैली मे रखी कुल 58 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व मो.सा. चालक व साथी आरोपी 01 सैय्यद शरीफ पिता मुज्फर अली उम्र 42 साल निवासी अम्बेडकर कालोनी नीमच केन्ट 02 अब्दुल रईस पिता अब्दुल लतीफ उम्र 44 साल निवासी खारीकुआ नीमच केन्ट को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर वाहन की तलाशी के दौरान प्राप्त दस्तावेंजो एवं तकनिकी जांच उपरांत उक्त आरोपीयो सैय्यद शरीफ और अब्दुल रईस के कब्जे वाली मोटरसायकिल से जप्त अवैध मादक प्रदार्थ स्मैक के स्त्रोतो के संबंध मे बारिकी से पुछताछ की जा रही है।
 

Related Post